फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना काल में चोरी की वारदातें बढ़ गई है। चोरी को अंजाम देने वाले गिरोह राज्य में सक्रिय हो गए हैं।
ताजा मामला उधम सिंह नगर कके रुद्रपुर का है। जहां पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। मौके पर आरोपियों के पास से 7 बाइक बरामद हुई है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी रुद्रपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी कर उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते थे। आपको बता दें, रुद्रपुर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कोतवाली पुलिस को वाहन चोर गिरहों को पकड़ने के निर्देश दिए थे।
जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और एक अभियान चलाया। जिसके लिए टीम भी गठित कर दी गई थी। पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए युवकों का पहले भी अपराध रिकॉर्ड रहा है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.