दुखद खबर: चमोली में गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में चमोली से दुखद खबर सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक चमोली जिले के थराली क्षेत्र में नारायणबगड़-परखाल मोटरमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं इस हादसे में चालक घायल है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ये सड़क हादसा बीते दिन देर रात हुआ। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी और मौके पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायल और शवों को बाहर निकाला गया।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जो कार हादसे का शिकार हुई थी वो वैगनआर थी जिसका नंबर डीएल 2 सीए/0168 नम्बर था। बताया जा रहा है कि परखाल-डुंगरी मोटर मार्ग पर रैगांव से कुछ आगे अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे जिसमे से तीन की मौत हो गई है वहीं एक घायल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों की पहचान धुलेट गांव निवासी 32 वर्षीय धनी लाल, सिलकोटी निवासी 45 वर्षीय भगत लाल और सिलकोटी निवासी 42 वर्षीय हरि लाल के रुप में हुई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.