रात में खून से लाल हुआ काशीपुर मार्ग! दर्दनाक सड़क हादसे में छात्रा की मौत, साथी छात्रा घायल

उत्तराखंड के नैनीताल में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक काशीपुर मार्ग पर कार ने स्कूटी सवार छात्रा को कुचल दिया।

हादसे में छात्रा की मौत हो गई जबकि स्कूटी के पीछे बैठी उसकी साथी घायल हो गई। घर लौटते वक्त यह हादसा हुआ। घटना के बाद चालक कार के साथ फरार हो गया। पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है।

मृतक छात्रा की पहचान मोहल्ला बंबाघेर निवासी दीया पाठक पुत्री रघुवर दत्त पाठक के रूप में हुई है। रविवार को वह अपनी दोस्त कोसी रोड निवासी वंशिका के साथ काशीपुर की ओर गई थी। देर शाम स्कूटी से दोनों घर लौट रहे थे। स्कूटी दीया ही चला रही थी।

रामनगर की सीमा पर हल्दुवा क्षेत्र में ध्यानी फार्म के समीप उनकी स्कूटी को रामनगर से जा रही कार ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे दीया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी वंशिका घायल हो गई। इससे पहले शनिवार को एसबीआइ के उप शाखा प्रबंधक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जबकि दूसरे ही दिन रात में छात्रा की मौत हो गई।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 hour ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.