ऑपरेशन नर कंकाल! केदारनाथ के जंगलों में दूसरे दिन भी सर्च अभियान, अब तक हाथ खाली

16/17 जून 2013 को उत्तराखंड के केदारनाथ में आई आपदा में मारे गए लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी है। लापता हुए यात्रियों के कंकालों को केदारनाथ के जंगलों में खोजा जा रहा है।

हालांकि पिछले दो दिनों से चल रहे सर्च ऑपरेशन में एक भी कंकाल नहीं मिला है। आपको बता दें, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गाइडों की एक टीम इन कंकालों की खोज कर रही है। जो अगले कुछ दिन जारी रहेगा।

आपको बता दें, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग समेत क्षेत्र के अन्य ट्रैकिंग रूट पर सघन खोजबीन अभियान चलाया जा रहा है। ये अभियान पुलिस अधीक्षण के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। जिसके लिए कई टीमें बनी हुई हैं। टीम में स्थानीय लोगों को भी शामिल किए गए हैं। इन कंकालों को ढूंढने के पीछे का एक कारण विधि-विधान से अंतिम संस्कार करना भी है।

आपको बता दें, 16/17 जून 2013 की केदारनाथ आपदा में हजारों लोग मारे गए थे। एक सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक रेस्क्यू दलों द्वारा चार हजार से अधिक शव बरामद किए गए थे, लेकिन कई लोगों का पता नहीं चल पाया है। नर कंकालों की खोजबीन के लिए बीते छह वर्षों में शासन द्वारा कई सर्च अभियान चलाए जा चुके हैं, जिसमें 600 से अधिक कंकाल मिले थे।

पुलिस के मुताबिक एसपी के नेतृत्व में टीमों द्वारा केदारनाथ-वासुकीताल, केदारनाथ-चोराबाड़ी, त्रियुगीनारायण-गरूड़चट्टी-केदारनाथ, कालीमठ-चौमासी-खाम-केदारनाथ, जंगलचट्टी व रामाबाड़ा का ऊपरी क्षेत्र केदारनाथ बेस कैंप का ऊपरी क्षेत्र समेत मंदिर के आसपास के क्षेत्र, भैरवनाथ मंदिर व आसपास का क्षेत्र, गौरीकुंड-गोऊंमुखड़ा, गौरीकुंड से मुनकटिया का ऊपरी क्षेत्र होते हुए सोनप्रयाग पर सर्च अभियान चलाते हुए नर कंकालों की खोजबीन की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

6 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

6 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.