उत्तराखंड: ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था ‘गंदा धंधा’, आपत्तिजनक हालत में 2 युवतियां और 3 युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी के हल्दी चौड़ इलाके में ब्यूटी पार्लर की आड़ में ‘गंदा धंधा’ चल रहा है था। पुलिस ने छापा मारकर इसका खुलासा किया है।

पुलिस ने ब्यूटी पार्लर से दो युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि यहां पर ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पार्लर से पांचों आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस लालकुआं कोतवाली लेकर पहुंची।

आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि हिरासत में ली गई एक युवती उधम सिंह नगर के दिनेशपुर की रहने वाली है। वहीं दूसरी युवती हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा पकड़े गए तीन युवकों में दो लालकुआं और एक मुरादाबाद का रहने वाला है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई महीनों से ब्यूटी पार्लर की आड़ में यहां पर ‘गंदा धंधा’ चल रहा था। कई लोगों ने इस संबंध में शिकायत की थी। ऐसे में इस मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने छापेमारी की करवाई की और इन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस सभी पर 151 के तहत चालान कर मामले की जांच कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.