सायरा बानो, ज्योति शाह और पुष्पा पासवान बनीं उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष, राज्यमंत्री का दर्जा मिला

उत्तराखंड सरकार ने बीजेपी की तीन नेताओं को राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया है।

हाल ही में बीजेपी में शामिल हुईं तीन तलाक के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली सायरा बानो को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके अलावा रानीखेत से ज्योति शाह और चमोली से पुष्पा पासवान को महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तीनों उपाध्यक्षों को सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा दिया है।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नवरात्र के अवसर पर राज्य की महिलाओं को राज्य महिला आयोग में ये दायित्व सौंपे हैं। तीन तलाक के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने वाली काशीपुर की महिला सायरा बानो को महिला आयोग में उपाध्यक्ष (प्रथम) बनाया गया है। आयोग की दूसरी उपाध्यक्ष बनाई गई ज्योति शाह रानीखेत की रहने वाली हैं और सक्रिय राजनीति से जुड़ी हैं।आयोग की तीसरी उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान जो चमोली से हैं। वो बीजेपी की टिकट पर नगर पालिका का चुनाव लड़ चुकी हैं। वो बीजेपी की पुरानी कार्यकर्ता हैं।

gurubhai121

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.