चंपावत में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

चंपावत पुलिस और एसओजी की टीम ने चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से दो किलो 506 ग्राम चरस बरामद की है।

आरोपी तस्कर चरस को मोटरसाइकिल की टंकी में छिपा कर ले जा रहा था। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर एसओजी और पुलिस की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल्थी में लाधिया नदी पर बने अस्थाई पुल पर संयुक्त अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान मोटरसाइकिल सवार शाहरुख अली पुत्र कौसर अली निवासी गोटिया वार्ड नंबर 11, नूरी मस्जिद के पास, खटीमा, जिला उधम सिंह नगर को रोका गया और उसकी तलाशी लगी गई तो उसकी मोटरसाइकिल की टंकी में रखी चरस बरामद हुई।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह इस चरस को सस्ते दामों में खरीदकर खटीमा और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में ऊंचे दामों में बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मोइटरसाइकिल की तेल की टंकी को दो हिस्सों में बांट रखा था और एक में चरस भर कर ले जा रहा था। पुलिस आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.