तो उत्तराखंड में बेतहाशा बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के लिए ये हैं सबसे बड़े जिम्मेदार?

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामले बेहद तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में ये सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर ऐसा क्यों है?

तो इसका जवाब ये है कि कुछ लोग प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कुछ ऐसा ही काशीपुर में देखने को मिला है। आरोप लग रहा है कि यहां बॉर्डर पर ढिलाई बरती जा रही है। काशीपुर में सूर्या, पैगा, रामपुर दढियाल बॉर्डर पर चेकिंग की जाती है। काशीपुर में लगातार कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके पीछे बॉर्डर पर ढिलाई बरता जाना भी वजह बताया जा रहा है।

दअसल दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों के लिए सरकार की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन और बॉर्डर पर स्क्रीनिंग करवाना जरूरी है। आरोप है कि काशीपुर में ठाकुरद्वारा सीमा से जुड़े सूर्या पुलिस चौकी पर बने बॉर्डर पर ना तो पुलिस और ना ही एसपीओ किसी तरह की जांच कर रही है। ऐसे में पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड आने वाले लोग बिना जांच और थर्मल स्क्रीनिंग के ही बॉर्डर पार कर उत्तराखंड में प्रवेश कर रहे हैं जोकि बेहद खतरनाक है।

ईटीवी भारत की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक ई-रिक्शा चालक ने बताया कि बॉर्डर पर एसपीओ 50 रुपये सुविधा शुल्क लेकर लोगों को बॉर्डर पार करवा रहे हैं। जो लोग सुविधा शुल्क नहीं दे पा रहे हैं, उनको एसपीओ बॉर्डर पर रोक कर पूरी जांच कर रही है। वहीं, जो लोग सुविधा शुल्क देने में सक्षम है, उन्हें किसी तरह की कोई रोक-टोक नहीं है। ऐस में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एसपीओ का ये रवैया उत्तराखंड के लोगों के लिए कितना खतरनाक हो सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.