उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई दलित बेटी के साथ दरिंदगी को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। उत्तराखंड के टिहरी में भी इस घटना को लेकर गुस्सा जाहिर किया गया।
हाथरस की बेटी के साथ हुई दुराचार की घटना पर कांग्रेसियों ने दुख जताते हुए सांकेतिक मौन धारण रखकर धरना दिया। चंबा में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने दुराचारियों का पुतला दहन कर दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग की।
जानकारी के मुताबिक सुमन पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों उत्तर प्रदेश के हारथस की बेटी के साथ हुए दुराचार की घटना पर रोष जताते हुए एक घंटे तक मौन धारण कर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने हाथों में तख्ती और पोस्टर लिए हुए थे जिन पर लिखा था दुराचारियों को फांसी और पीड़िता को न्याय दो।
चंबा में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बीसी गब्बर सिंह चौक पर दुराचारियों को तत्काल फांसी देने की मांग करते आरोपियों को पुतले दहन किए।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.