टिहरी: पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने किया प्रदर्शन, समस्या का हल नहीं निकालने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

टिहरी गढ़वाल के नगर पंचायत लंबगांव के वार्ड नंबर 34 के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।

नाराज लोगों ने खाली बर्तन लेकर जल संस्थान और नगर पंचायत के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। यहां के लोगों के मुताबिक वो एक साल से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार जल संस्थान और नगर पंचायत को इस संबंध में शिकायत की गई लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते के भीतर उनकी समस्याका हल नहीं निकाला गया तो वो उत्तरकाशी मोटर मार्ग को जाम कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।

प्रतापनगर में एक साल से लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। जल संस्थान का कहना है कि ये मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की कोई समस्या है तो उसे दूर किया जाएगा। वहीं, नगर पंचायत ईओ ने कहा कि मामला जल संस्थान का है और अगर मामला गंभीर है तो जल्द टैंकर से पानी की व्यवस्था करवाई जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

5 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.