टिहरी गढ़वाल के बौराड़ी स्टेडियम का कायाकल्प होगा। जनवरी के पहले हफ्ते से शुरू काम शुरू हो जाएगा।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह राव ने स्टेडियाम के कायाकल्प के लिए 91 लाख रुपये की धनराशि की घोषणा की थी। स्टेडियम में सुधार लाने के लिए काम शुरू करवाने से पहले टिहरी विधायक डॉ. धन सिंह नेगी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बौराड़ी स्टेडियम का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 91 लाख की धनराशि स्टेडियम के हालात पूरी तरह से सुधारने के लिए काफी नहीं हैं। सेकेंड फेज में स्टेडियम के लिए शासन से और धनराशि प्रस्ताव बनाकर मांगी जाएगी।
बौराड़ी स्टेडियम का जायजा लेने पहुंचे विधायक ने अनियोजित स्ट्रक्चर हटाने के निर्देश दिए। स्ट्रक्चर हटाने के लिए बौराड़ी स्टेडियम की भूमि के डिमार्केशन के लिए उन्होंने डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव को निर्देश दिया। वहीं, डीएम ने डिमार्केशन के लिए तीन सदस्सीय टीम बनाने का फैसला लिया है।
विधायक ने कहा कि बौराड़ी स्टेडियम के हालात बेहद खराब थी। उन्होंने स्थानीय खिलाड़ियों की समस्या को देखते हुए सीएम घोषणा के माध्यम से 91 लाख स्टेडियम सुधार के लिए स्वीकृत करवाए हैं। इस धनराशि में ब्वॉइज और गर्ल्स के लिए डोरमेट्री रूम, 50 मीटर ड्रेनेज और गेट का निर्माण काम किया जाएगा। ये काम जनवरी के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.