सावधान! उत्तराखंड के इस आबादी वाले इलाके में एक साथ घुसे 3 गुलदार, CCTV में दिखने के बाद दहशत में लोग

रुड़की के भगवानपुर इलाके के हसनपुर और मदनपुर गांव में एक साथ तीन गुलदारों की दस्तक से इलाके में हड़कंप मच गया है।

गांव में तीन गुलदारों के घुसने की तस्वीर सीसीटीवी में कैद होने के बाद लोग दहशत में हैं। गांव में गुलदारों के घुसने की पुष्टि एक दुकान में लगे सीसीटीवी से हुई है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में वन विभाग की टीम को जानकारी दे दी है।   

गांव में पहले से ही वन विभाग की टीम ने एक पिंजरा लगा रखा है। लेकिन अब तक किसी भी गुलदार को पकड़ा नहीं जा सका है। गांव में पिछले एक महीने से गुलदार का आतंक देखा जा रहा है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि तीनों गुलदारों गांव के पास जंगल में छिपे हुए हैं। जो कभी भी किसी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

वहीं, वन विभाग का कहना है कि सीसीटीवी में कैद गुलदार की जानकारी उन्हें नहीं है। विभाग ने बताया कि गुलदार गांव में घुसा है, इस संबंध में उन्हें जानकारी है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि गांव में पिंजरा लगाया है। साथ ही टीम गांव में गश्त कर रही है। जल्दी ही सभी गुलदारों को पकड़ लिया जाएगा।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.