ट्रैक्टर चोरी के कुछ ही घंटों में घरे गए 3 आरोपी, रुद्रप्रयाग पुलिस की हर कोई कर रहा तारीफ

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में ट्रैक्टर चोरी के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी किया गया ट्रैक्टर भी बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बृजपाल सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी उग्रसेन नगर, थाना बीवी नगर, जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, कपिल कुमार पुत्र गोपाल सिंह निवासी कुचेसर, थाना बीवी नगर बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश और आकाश पुत्र जवर सिंह निवासी कुचेसर थाना बीवी नगर, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक सहारनपुर के रहने वाले एक शख्स ने 22 नवंबर को रुद्रप्रयाग कोतवाली में एक तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनका ट्रैक्टर जो पेट्रोल पंप झिरमोली, रुद्रप्रयाग के पास खड़ा किया हुआ था, अचानक गायब हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक कुंवर सिंह बिष्ट तत्काल आरक्षी विक्रम सिंह और आरक्षी देवेंद्र सिंह के साथ ट्रैक्टर की तलाश में श्रीनगर रोड की तरफ खोजबीन करने चले गए। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.