उत्तराखंड में आंधी-तूफान का कहर

उत्तराखंड के कई शहरों में बीती रात आंधी-तूफान ने कहर मचाया। आंधी-तूफान की जद में आने से प्रदेशभर में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

हरिद्वार के ज्वालापुर में 200 साल पुराना पेड़ गिरने से दो की मौत हुई है और हल्द्वानी में पेड़ एक कार पर गिर गया, जिससे एक वकील की मौत हो गई। बताया जा रहा कि ज्वालापुर में लोग बारिश से बचने लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। तेज़ तूफान की वजह से पेड़ गिर गया। जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। मरने वालों में सोनीपत से आया एक टूरिस्ट शामिल है।

हरिद्वार के SSP अजय सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि तेज़ तूफान की वजह से पेड़ गिर गया है जिसमें कुछ लोग दब गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद एक बच्चे को निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल था, जिसको इलाज के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा भी आंधी-तूफान की वजह से कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.