उत्तरकाशी में भीषण आग का तांडव, तीन दुकानें और दो मकान जलकर राख, मचा कोहराम!

उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड में आग का तांडव देखने को मिला है। नैटवाड़ बाजार में लगी भीषण आग में तीन दुकानें जलकर राख हो गई हैं।

दुकानों से सटे दो माकान भी जलकर खाक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गनीमत ये रही की जिस समय मकान में आग लगी उस समय कोई मौजूद नहीं था। ऐसे मकान में आग से कोई जनहानि नहीं हुई। नैटवाड़ बाजार मोरी विकासखंड मुख्यालय से करीब 10 किमीटर की दूरी पर है।

आग लगने की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकानें और मकान जलकर खा हो चुके थे। आग से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया है। आग से काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

इस सबंध में मोरी के नायब तहसीलदार चमन सिंह ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद राजस्व टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया है। उन्होंने कहा कि आग कैसे लगी फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। तहसीलदार के मुताबिक, आग कैसे लगी इस बात की भी जांच की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.