उधम सिंह नगर में हरियाणा के तीन शातिर इनामी बदमाश पकड़े गए

उधम सिंह नगर पुलिस ने हरियाणा के तीन ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों शातिर अपराधी हैं और इनमें से एक पर 1 लाख तो दूसरा दो पर पचास-पचास हजार रुपये का ईनाम रखा गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि जिन बदमाशों को सितारगंज पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया गया, उनके नाम पवन नेहरा, आशीष और मोनू उर्फ सुक्खा हैं। तीनों हरियाणा के गुड़गांव, झज्जर और रोहतक के रहने वाले हैं। ये भी पता चला है कि इनमें से दो गुरुग्राम में हुए एक तिहरे हत्याकांड में शामिल रहे हैं और तभी से फरार चल रहे थे।

तीनों पुलिस की आंख में धूल झोंक कर सितारगंज में किराया के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि तीनों शातिर किस्म के अपराधी हैं और तीनों पर संगीन धाराओं में छह दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पवन नेहरा पर एक लाख रुपये और आशीष तथा मोनू पर पचास-पचास हजार रुपये का इनाम रखा गया है।

पुलिस की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम ने जब बदमाशों की संदिग्ध कार को रोका तो एक बदमाश ने पुलिस पर तमंचे से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसकी निशानदेही पर कमरे में छिपे दो बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

तीनों पर हत्या और अन्य जघन्य मामलों में सात मामले दर्ज हैं। ये भी बताया गया है कि आरोपी पवन और मोनू गुरुग्राम में हुए तिहरे हत्याकांड में शामिल रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से 315 बोर के तीन तमंचे और कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

उन्होंने ये भी बताया कि रूद्रपुर निवासी मनप्रीत की ओर से इन्हें घूमने के लिये एक कार उपलब्ध करायी गयी थी जबकि किराया का मकान भी उसी ने उपलब्ध कराया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 332, 353 एवं शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है जबकि इनकी मदद करने वाले आरोपी मनप्रीत के खिलाफ धारा 212 में मामला दर्ज किया गया है। मकान मालिक जसकरण को आरोपियों को बिना सत्यापन अपने यहां पनाह देने के आरोप में पुलिस अधिनियम के तहत दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.