उत्तराखंड: अब केदारनाथ में उतरेगा दुश्मनों का काल ‘चिनूक’, त्रिवेंद्र कैबिनेट ने दी हरी झंडी

शुक्रवार को त्रिवेंद्र कैबिनेट की हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक में भारत-चीन सीमा से जुड़े इलाकों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है

आपको बता दें, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में केदारनाथ में चिनूक हेलीकॉप्टर उतारने को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। इसके साथ ही सीमांत क्षेत्रों को मोबाइल कनेक्टिविटी से मजबूती के साथ जोड़ने पर भी मुहर लगाई गई। आपको बता दें, पिछले लंबे समय से केदारनाथ हेलीपैड के विस्तारीकरण को लेकर मांग की जा रही थी।

जिसे शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में हरी झंडी दे दी है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब केदारनाथ में चिनूक जैसे बहुउद्देश्यीय हेलीकॉप्टर भी उतर सकेंगे। केदारनाथ में हेलीपैड के विस्तारीकरण के बाद पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी और बॉर्डर एरिया में जरूरत के सामान, हैवी उपकरण पहुंचाने में आसानी होगी।

आपको बता दें, साल 2014 की आपदा के MI26 हेलीकॉप्टर के जरिए भारी मशीनों को केदारनाथ पहुंचाया गया था। जिसकी वजह से केदारनाथ में पुनर्निर्माण का काम संभव हो पाया। इसके साथ ही बॉर्डर एरिया के आसपास कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी। सीमांत गांव में मोबाइल कनेक्टिविटी शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा से लगे इलाकों में मोबाइल टावर लगाने के लिए निजी कंपनियों को प्रोत्साहन देने और उनके घाटे को कम करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 40 लाख रूपए एकमुश्त राशि दी जाएगी

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.