फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के हरिद्वार के लक्सर में उस समय हड़कंप मच गया जब राय बाहदुर नारायण सिंह शुगर मिल में अचानक ट्रक में आग लग गई।
ट्रक में अचानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग नहीं बुझी। जिसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
खबरों के मुताबिक ट्रक बकास (खोई) लोड करके लक्सर शुगर मिल से बाहर जा रहा था, तभी अचानक ट्रक के इंजन में आग लग गई। ट्रक में आग लगने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.