उत्तरकाशी पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा, छापेमारी में 12 पेटी बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

देवभूमि में दीपावली और त्योहारी सीजन आते ही अवैध शराब की बिक्री ने भी तेजी पकड़ ली है। जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा भी कमर कस ली गई है।

इस तरह के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान भी चला रही है। उत्तरकाशी पुलिस भी इन दिनों मुस्तैद है। जिसे देखते हुए प्रत्येक थानावार सहित चौकी क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री पर छापेमारी की जा रही है।

हाल ही में पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने दो लोग गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के मुताबिक एसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर डुंडा चौकी प्रभारी रमन बिष्ट ने मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ रेणुका देवी मंदिर के समीप गंगोत्री हाईवे पर छापेमारी की।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान अंग्रेज सिंह पुत्र अखिलेश सिंह निवासी चिलोट और पूरन चंद रमोला पुत्र भागचन्द रमोला निवासी नन्दगांव के रूप में हुई है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.