हल्द्वानी में सड़क हादसे से कोहराम! कोसी नदी में बोलेरो गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

हल्द्वानी के भवाली कोतवाली इलाके के खैरना पुलिस चौकी के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक बोलेरो बेकाबू होकर कोसी नदी में जा गिर।

हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि बोलेरो यात्रियों को लेकर हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही थी। इसी दौरान काकड़ी घाट के पास स्टेयरिंग फेल होने की वजह से बोलेरो बेकाबू होकर नदी में जा गिरी। पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एक मृतक की पहचान मोहम्मद रफी निवासी मुंबई के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे मृतक के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.