हल्द्वानी में पुलिस ने एक लाख अस्सी हजार कीमत की अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
बनभूलपुरा पुलिस को ये कामयाबी उस समय मिली जब पुलिस बनभूलपुरा में स्थित रेलवे गेट के पास संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस ने टाटा सूमो वाहन यूके 04 एफ 2125 को रोका और जांच की तो उसमें से तीस पेटी विभिन्न ब्रांड की अग्रेंजी शराब बरामद की।
आरोपी शराब की तस्करी करने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों वाहन सवारों एक्लेंव ट्रांजिट नगर उधमसिंह नगर संतोष कुमार तथा माडल कालोनी रूद्रपुर निवासी सोनू पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। साथ ही ये भी पता लगा रही कि आरोपी शराब को कहां ले जा रहे थे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.