फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई है। जहां रुड़की में रोड एक्सीडेंट में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक ये हादसा उस समय हुआ जब ये लोग फैक्ट्री से अपना काम खत्म कर अपने घरों को वापस जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तीन लोग एक ही बाइक में सवार होकर घर जा रहे थे, तभी अचानक एक स्कॉर्पियो कार ने इन बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक उछलकर कई मीटर दूर जा गिरी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। आपको बता दें ये घटना देर रात की है।
मृतकों की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी अनुज कुमार और मध्य प्रदेश निवासी कैलाश के रूप में हुई है। जबकि सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि जिस स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मारी उसमें 6 लोग सवार थे। घटना के ठीक बाद यह सभी लोग फरार हो गए, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन्हें खोजने की कोशिश कर रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.