उधम सिंह नगर के बाजपुर में पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और सिरप के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है। पुलिस के मुताबिक, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर जिले में नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।इसी के तहत पुलिस ने बाजपुर में संजय मेहंदीरत्ता उर्फ सन्नी पुत्र जगदीश लाल निवासी वार्ड-1, मजरा प्रभु, बाजपुर को पकड़ा और उसकी तलाशी लेने पर 34256 नशीले कैप्सूल और 24 बोतल नशीला सिरप बरामद हुआ है।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मादक एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगालने में जुट गई है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि आरोपी नशीले पदार्थों को कहां से खरीद कर लाता था और कहां बेचता था।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.