उधम सिंह नगर में अलग-अलग मामले में पुलिस ने अवैध शराब और गौवंशीय की तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
किच्छा चौकी और कोतवाली पुलिस ने तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत बस्ती सहदौरान थाना पुलभट्टा निवासी तस्कर जीत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
इसी तरह कोतवाली पुलिस की ओर से टिब्बा, किच्छा निवासी काकू पुत्र बल्लन को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी से भारी मात्रा में खाम एवं शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
उधम सिंह नगर के ही आईटीआई थाना की चैगा चौकी पुलिस ने भी 72 पाउच के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सोनू पुत्र जरनैल सिंह निवासी ग्राम खाई खेड़ा है और उस खिलाफ आईटीआई थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
एक अन्य घटना में किच्छा चौकी की कलकत्ता फार्म पुलिस ने छापा मारकर गौवंशीय की तस्करी कर रहे आरोपी प्रकाश गिरी पुत्र गोकुल गिरी निवासी गांधीनगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी एक वाहन में गौवंशीय पशुओं की तस्करी कर रहा था। आरोपी के खिलाफ किच्छा थाना में पशु क्रूरता अधिनियम एवं उत्तराखंड गौ संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.