उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में पुलिस ने एक किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, नानकमत्ता पुलिस की ओर से नगला-ध्यानपुर-सरोजा मार्ग पर नशे के सौदागरों की जांच के लिये अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक मोटर साइकिल सवार को रोका तो वह भागने लगा।
पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर आरोपी को पकड़ लिया और उसके बैग की तलाशी ली तो एक किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी जरमल सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी ग्राम बिचुवा, नानकमत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि वह बरामद चरस को हल्द्वानी से लेकर आ रहा है और नानकमत्ता में चरस की आपूर्ति करता है। नानकमत्ता के थाना प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि आरोपी का आपराधिक प्रवृत्ति का है और वह जेल की हवा भी खा चुका है।
आरोपी पर आबकारी, शस्त्र अधिनियम के अलावा वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। यही नहीं आरोपी पर उप्र के पीलीभीत के न्यूरिया थाना में भी गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.