उधम सिंह नगर: चोरी की चार मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार, पलक झपकते उड़ा ले जाते थे वाहन

उधम सिंह नगर में पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिल के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े किए गए आरोपियों में से आरोपी नाबालिग है। पुलिस के मुतिबक, रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट नगर में विगत 18 फरवरी को एक मोटर साइकिल चोरी होने की घटना सामने आयी थी।

वादी भगीरथ मौर्य निवासी वार्ड नंबर एक, शिमला बहादुर की ओर से तहरीर देकर कहा गया कि उसकी दुकान के पास खड़ी मोटर साइकिल चोरी हो गयी है। इसके बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और एक टीम का गठन किया गया।

थाना प्रभारी विनोद फर्त्र्याल के मुताबिक, सिडकुल ढाल पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी शिवा पुत्र असित दास, निवासी राजा कालोनी, राजेन्द्र सत्या उर्फ नन्हें पुत्र मढई लाल निवासी हनुमान मूर्ति, नेताजी सुभाष कालोनी एवं एक नाबालिग युवक को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

इसके अलावा पुलिस की ओर से उनकी निशानदेही पर उनके घरों से चोरी की एक-एक मोटर साइकिल और बरामद की गई। पुलिस को पूछताछ में उनसे कुछ अहम जानकारियां भी मिली है। एक अन्य घटना में दिनेशपुर पुलिस ने दो युवकों चरणजीत पुत्र सेवा सिंह निवासी जयनगर, दिनेशपुर और नरेन्द्र सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी अर्जुनपुर, रूद्रपुर को एक अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.