उधम सिंह नगर: डंपर से कुचलकर दो युवकों की दर्दनाक मौत, बुझ गए घर के चिराग!

उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की जान चली गई। वहीं, तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बाजपुर थाना के अंतर्गत रतनपुरा गांव निवासी तीन युवक अमन, रोहित और विनोद एक मोटरसाइकिल में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान जब वे गजरौला इंटर कालेज के पास पहुंचे तो उनकी मोटरसाइकिल जंगल से निकल रही एक नील गाय से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार अमन और रोहित सड़क पर ही गिर गए, जबकि विनोद सड़क से बाहर छिटक गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने सड़क पर गिरे रोहित और अमन को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया है।

बाजपुर के कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि इस दुर्घटना में नील गाय भी घायल हो गई। वो भी मौके पर पड़ी रही। इसके बाद चिकित्सकों को बुलाकर उसका भी उपचार करवाया गया। दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि डंपर चालक को पकड़ लिया गया है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.