उधम सिंह नगर: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

उधम सिंह नगर में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

उधम सिंह नगर पुलिस के मुताबिक, रुद्रपुर क्षेत्र से पिछले कुछ समय से लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। मामले का खुलासा करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर विगत 27 फरवरी को एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने सबसे पहले दो युवकों रितिक एवं पवन को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया और पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। इसके बाद दोनों से सख्ती से पूछताछ की गयी तो दो और युवक गोविंद पुत्र अजय को भी गिरफ्तार लिया गया और उनकी निशानदेही पर चोरी की चार और मोटरसाइकिल बरामद हुई।

चारों आरोपी रुद्रपुर के रामपुरा इलाके के रहने वाले हैं और एक संगठित गिरोह बनाकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास को भी खंगालने में जुटी है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.