पार्षद हत्याकांड: दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद बदमाशों को रुद्रपुर लाएगी पुलिस, होंगे कई बड़े खुलासे!

रुद्रपुर में पार्षद हत्या कांड में फरार चल रहे मास्टर माइंड अन्नू गंगवार और दिनेश शर्मा की दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद होने की तस्दीक हो गई है।

अब पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड में लेने के लिए कोर्ट में बी वारंट के लिए अप्लाई कर चुकी है। आपको बता दें, 12 अक्टूबर को अज्ञात कार सवार बदमाशों ने भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।

वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार बदमाश किच्छा हाईवे से होते हुए फरार हो गए थे। हत्याकांड के मास्टरमाइंड राजेश गंगवार को पीरूमदारा को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन अन्नू गंगवार और दिनेश शर्मा समेत पांच आरोपी अब भी फरार थे।

बीते 20 नवम्बर को पुलिस टीम को सूचना मिली कि अन्नू गंगवार व दिनेश को दिल्ली पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि हम दोनों को रिमांड पर लेने के लिए बी वारंट की कार्रवाई कर रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.