बाबा केदार के दर्शन कर लौटी उमा भारती भी हुईं कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती भी कोरोना से संक्रमित हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट के जरिए दी।

आपको बता दें, हाल ही में उमा भारती ने केदारनाथ का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए थे, साथ ही धाम में पूजा अर्चना भी की थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद उमा भारती ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

उमा भारती ने ट्वीट कर बताया कि खुद को उन्होंने ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच एक स्थान पर क्वारंटीन कर लिया है। उमा भारती ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं आपकी जानकारी मे यह डाल रही हूं की मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा के समाप्ति के अंतिम दिन प्रशासन से आग्रह करके कोरोना टेस्ट की टीम को बुलवाया क्योंकि मुझे तीन दिन से हल्का बुखार था। मैंने हिमालय में कोविड के सभी विधिनिषेध एवं सोशल डिस्टेंस का पालन किया फिर भी मैं अभी कोरोना पॉजिटिव निकली हूं।’

इससे पहले 23 सितंबर को उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि केदारनाथ में उनके साथ रहे उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। भाजपा नेत्री ने ट्वीट कर लिखा था, ‘श्री केदारनाथ बाबा के दर्शन करके कल जब मैं रुद्रप्रयाग पहुंची तो शाम को सात बजे खबर मिली कि मेरे साथ श्री केदारनाथ जी में रहे उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री श्री धन सिंह रावत जी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, धन सिंह रावत जी श्री केदारनाथ जी में मेरे साथ ही थे।’

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.