देवभूमि में नहीं थम रहा ‘गंदा काम’! बागेश्वर में चाचा ने 8 साल के भतीजे के साथ किया कुकर्म, फरार

कोरोना काल में उत्तराखंड को शर्मसार करने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हैरानी की बात तो ये है कि ये घटनाएं थमने का नाम भी नहीं ले रही हैं।

हाल ही में उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से कुकर्म की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जिले के राजस्व क्षेत्र जेटाई के एक गांव में युवक ने अपने सगे भतीजे के कुकर्म कर डाला और मौके से फरार हो गया।

उधर पीड़ित के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 14 तारीख को एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि सगे भाई ने उसके आठ वर्षी बेटे के साथ कुकर्म किया है। परिजनों की मांग है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

राजस्व उपनिरीक्षक पप्पू लाल ने बताया कि घटना दो-तीन सितंबर की बताई जा रही है। आपको बता दें, आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.