उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच बड़ा हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, दो युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच दर्दनाक हादसा हुआ है। नैनीताल जिले के ओखलाखंडा ब्लॉक में 300 मीटर गहरी खाई में एक जीप गिर गई।

हादसे में जीप में सवार ड्रइवर और एक अन्य युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवकों की उम्र 25-30 साल के बीच बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को अस्पताल ले कर गई।

बताया जा रहा है कि खनस्यु और पतलौट के बीच चमोली गांव के लिए जा रहे रास्ते में यह हादसा हुआ। हादसे में जीप सवार पंकज चिलवाल की मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जीप मालिक दीपक मचखोलिया ने भी कुछ ही देर बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। मरने वाले दोनों युवक चमोली गांव के रहने वाले थे। जीप में ये दोनों युवक अपने गांव खनस्यू जा रहे थे। हादसे के बाद दोनों युवकों के घरों में मतम पसर गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.