कोरोना से निपटने के लिए निजामुद्दीन तबलीग जमात में शामिल होकर लौटे लोगों की जानकारी हासिल करने को लेकर अल्मोड़ा डीएम नितिन भदौरिया ने सोमवार को अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में कई मस्जिदों के मुतवल्ली और हिंदूवादी संगठनों के लोग शामिल हुए।
इस पीस कमेटी की बैठक का मकसद अपने-अपने समुदाय के बाहर से व्यक्तियों के बारे में जानकारी देना था। मीटिंग में डीएम ने सभी से अपील की कोरोना महामारी के लक्षण दिखाई देने पर पुलिस प्रशासन को जानकारी दें। मीटिंग में अल्मोड़ा के एसपी ने कहा कि हम किसी भी धर्म, समुदाय के बारे में टिप्पणी कर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा कर कोरोना से नहीं लड़ सकते हैं। ये वक्त आपसी मतभेदों को भुलाकर जिले में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। इसके साथ ही कोरोना से लड़ने के लिए एकजुट होना है।
इसके साथ ही डीएम नितिन भदौरिया ने बताया कि निजामुद्दीन मरकज से लौटे तबलीगि जमात से लौटे चार लोगों को क्वारंटीन किया गया था। चार में से तीन की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसका इलाज किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 16 लोगो को रानीखेत में क्वारंटीन किया गया है। इन सभी के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।
अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.