एक तरफ कोरोना पूरी दुनिया के लिए महामारी बन गया है। सरकारों को सूझ नहीं रहा कि इससे कैसे निपटा जाए। हर दिन कोरोना के संक्रमण की वजह से दुनिया भर में हजारों मौत हो रही है।
भारत में कोरोना की वजह से 109 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि चार हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। सरकार इससे निपटने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। लेकिन कुछ लोग इससे निपटने में सरकार की मदद करने की जगह कोरोना के साथ ही पीएम की अपील का माखौल उड़ा रहे हैं। ऐसे लोगों से अब सरकार सख्ती से निपट रही है।
उत्तराखंड के काशीपुर में पुलिस ने सोशल मीडिया पर लॉकडाउन के दौरान पीएम मोदी की अपील का मजाक उड़ाने के आरोप में गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवक पर आरोप है कि उसने आम जनमानस के साथ ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। गिरफ्तार शख्स का नाम वसीम खान है। आवास विकास इलाके का रहने वाला है। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की लाइट बुझा कर दीये जलाने की अपील की थी। जिसका शख्स ने मजाक उड़ाया था।
काशीपुर से अजीम खान की रिपोर्ट
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.