फोटो: सोशल मीडिया
बागेश्वर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग जोर पकड़ने लगी है।
शनिवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा को ज्ञापन दिया। साथ ही नई पेंशन स्कीम को लेकर विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।
मोर्चा के प्रदेश संयोजक मिलिंद बिष्ट ने कहा कि कर्मचारियों को सरकार नियुक्त करती है, उनकी सामाजिक सुरक्षा का ध्यान रखना भी सरकार की ही जिम्मेदारी है। जिला अध्यक्ष अनिल जोशी ने कहा कि नई पेंशन योजना के तहत कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने के बाद सम्मान से जीने लायक भी पेंशन नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए जल्द कदम नहीं उठाया तो मोर्चा प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगा।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.