उत्तराखंड: बागेश्वर में व्यापारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार ने देसभर में लॉकडाउन लगाया। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं ठप रही।

अनलॉक की प्रक्रिया के तहत अब ज्यादातर सर्विसेज चालू हो गई हैं, बावजूद इसके मार्केट ने वो रफ्तार वो नहीं पकड़ी है, जो कोरोना महामारी से पहले था। कई लोग कोरोना के डर से और कई लोग आर्थिक वजहों पर सिर्फ वही सामान खरीदने बाहर निकल रहे हैं जो बहुत जरूरी है। इसकी वजह से व्यापार काफी हद तक ठप हो गया। जिसका सबसे ज्यादा खामियाजा व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है।

आर्थिक मोर्चे बुरी तरह से नुकसान होने की वजह से कई लोग डिप्रेशन में चले गए हैं। इसकी वजह से पिछले कुछ महीने में कई आत्महत्या के केस भी सामने आए हैं। बागेश्वर से भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है। यहा एक व्यापारी ने अपने घर में फांसी लगातर खुदकुशी कर ली। उसका शव दो मंजिला मकान की रेलिंग पर लटकता हुआ मिला। जिसके बाद इलाके में कोहराम मच गया। खुदकुशी की असल वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसी आशंका जताई जा रही है व्यापार में नुकसान होने की वजह से शख्स ने मौत को गले लगा लिया।

शख्स का नाम हरीश सिंह बताया जा रहा है और वो रैखोला गांव के रहने वाले थे। उनकी गैरखेत में दुकान थी। बीते मंगलवार की रात को उन्होंने अपने दो मंजिला मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार की सुबह लोगों ने छत में लटकता हुआ शव मिला। हरीश सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.