उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन में भले ही गर्मी का एहसास हो, लेकिन रात के वक्त हल्की ठंड होने लगी है।
पहाड़ी इलाकों में तो ठंड के साथ ही पाला भी पड़ने लगा है। कई जगहों पर पारा 10 डिग्री से नीचे तक चला गया है। चंपावत में ऊंचाई वाले इलाके में पाला गिरना शुरू हो गया है। यहां इतनी ठंड होने लगी है कि लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा तक लेने लगे हैं। इसके साथ ही ठंड से रात के लिए ऊंचाई पर बने कई घरों और दफ्तरों में लोग हीटर भी जलने लगे हैं।
चंपावत में पहाड़ी इलाकों में पारा रात के वक्त 10 डिग्री से नीचे रह रहा है। वहीं नदी किनारे और ऊंचाई वाली जगहों पर पाला भी गिरना शुरू हो गया है। मौसम बदलने से मौसमी बीमारियां भी लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। अस्पतालों में बड़ी तादाद में खांसी, बुखार, जुकाम से परेशान मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं।
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
उत्तराखंड के देहरादून के रायपुर क्षेत्र में शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के कार्यालय…
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने खुदकुशी से जुड़े एक पुराने आपराधिक मामले में ने अहम टिप्पणी करते…
गाजीपुर- पत्रकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गाजीपुर प्रेस क्लब ने वर्तमान सत्र के…
This website uses cookies.