चमोली में फिर फूटा कोरोना बम, प्रशासन ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाया बड़ा कदम

चमोली में बुधवार को कोरोना के 28 केस सामने आए। बुधवार को 614 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

देश में कोरोना का ग्राफ पिछले कुछ दिनों में गिरा है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद लगातार घट रही है। जबकि बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना मरीजों की घटती संख्या की वजह से लोग काफी लापरवाह भी हो गए हैं, ये लापरवाही कई जगहों पर भारी पड़ रही है। चमोली में बुधवार को कोरोना के 28 केस सामने आए। जिसमें एचसीसी पीपलकोटी से 13, नारायणबगड से छह, देवाल से तीन, कर्णप्रयाग और गोपेश्वर से दो-दो तथा गैरसैंण और घाट से एक-एक श्ख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कोरोना वायरस से जिले में अब तक 1590 लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इसमें राहत की बात ये है कि 1271 लोग ठीक होकर घर भी जा चुके हैं। फिलहाल जिले में 319 एक्टिव केस हैं। वहीं कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन अपने स्तर पर सभी जरूरी कदम उठा रहा है। कोविड की जांच के लिए गौचर और जोशीमठ में भी ट्रू-नॉट मशीन लगा दी गई है। जबकि कर्णप्रयाग और जिला अस्पताल में पहले से ही जांच के लिए यह सुविधा है। इसक साथ ही संक्रमण से बचने के लिए दो गज की दूरी रखने और मास्क पहनने के लिए लगातार जागरुक किया जा रहा है।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है। बुधवार को 614 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसके साथ ही जिले से अभी तक 35298 व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं। जिसमें से 30994 सैंपल निगेटिव और 1590 सैंपल पॉजिटिव आई है। जबकि 1050 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 week ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 week ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.