चंपावत में ग्राम सभा पाटन पाटनी और ग्राम सभा पम्दा के जंगलों में भयंकर आग लग गई है।
आग लगने से छोटे छोटे बॉज, बुराश, फल्याठ, उतीश सहित लाखों की वन संपदा जल कर राख हो गई है। यहां तक कि जंगलों में गिरे पड़े पेड़ों में आग धधक रही है। पाटन पाटन के ग्राम सभा के जंगलों में शुक्रवार को दिन में आग लगी देखते ही देखते आग मां झूमाधुरी मंदिर पहुंच गई।
सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मां झूमाधूरी मंदिर पहुंच गए। मंदिर के समीप आग पहुंची दो घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जंगल की आग बढ़ते बढ़ते 36 वी वाहिनी आईटीबीपी आवासीय परिसर की ओर बढऩे लगी है। आग लगने से क्षेत्र में धुंध सी छा गई है। झूमाधुरी मंदिर की चोटी में आग की लपटें साफ देखी गई। पूरी रात जंगल से धुआं उठता रहा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.