कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन लगाए जाने की वजह से लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई थी।
अब जब अनलॉक की प्रक्रिया जारी है, तो लोगों की जिंदगी भी पटरी पर लौट रही है। लोग खरीददारी करने बाहर निकल रहे हैं। सामान का वाजिब दाम मिलने पर ज्यादा तादाद में चीजों को खरीददारी कर रहे हैं। ताकि उन्हें कोरोना महामारी के बीच कम से कम बाहर निकलना पड़े।
चंपावत के लोहाघाट में सारथी संस्था की पहल पर रामलीला मैदान में रविवार को किसान ग्राहक मंडी लगाई गई। यहां आस-पास के गांव से लोग सब्जियां खरीदने आए और करीब दो घंटे में आठ क्विंटल सब्जियां बिक गईं। संस्था के अध्यक्ष सुमित भट्ट के निर्देशन में आयोजित किसान मंडी में रायनगर चौड़ी, फोर्ती, सुंई, पंचेश्वर आदि स्थानों के किसान अपने जैविक उत्पाद लाए थे, जिन पर ग्राहक टूट पड़े। खरीददारी करने के बा लोगों ने सारथी संस्था की इस कोशिश की काफी तारीफ की।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.