उत्तराखंड के चंपावत में स्वजल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार लगातार जारी है।
वेतन देने की मांग को लेकर कर्मचारी पिछले एक हफ्ते से कार्यालय परिसर में ही प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने बीते गुरुवार को प्रदर्शन शुरू किया था। इस दौरान कर्मचारी काला फीता भी बांधे हुए हैं। स्वजल के तकनीकि सलाहकार धीरज जोशी और राजेश मेलकानी ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से ही कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली है। जिसकी वजह से उन्हें घर चलाना बहुत मुश्किल हो रही है। प्रदर्शनकारियों न कहा कि पहले तो दुकानदार उन्हें राशन उधार दे रहे थे, लेकिन अब तो पैसे नहीं दे पाने की वजह से सामान देने में आनाकानी करने लगे हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि इससे पहले शासन ने जल जीवन मिशन योजना का काम भी स्वजल से छीन लिया है। कर्चमचारियों ने बताया कि उन्होंने मिशन योजना के लिए दिन रात कार्य कर 26 योजनाओं की डीपीआर तैयार कर ली थी। कर्मचारियों ने वेतन भुगतान और मिशन योजना का कार्य विभाग को देने की मांग की है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.