उत्तराखंड में कब शुरू होगी चारधाम यात्रा? इसे लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह का आया बयान, जानें क्या कहा

उत्तराखंड में चारधाम शुरू किया जाएगा या नहीं। इस संबंध में राज्य के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बयान दिया है।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हम चारधाम यात्रा को शुरू करने पर कोई भी फैसला वहां के अपने पुरोहित समाज और व्यापारी समाज से बातचीत करने के बाद ही लेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा सुरक्षित रहे यही हमारा लक्ष्य है। सीएम ने कहा कि यात्रा को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है, इसपर हमारे अधिकारी काम कर रहे हैं, इसपर सरकार जल्द फैसला लेगी।

बता दें कि इससे पहले 3 जून को इस संबंध में बद्रीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल इश्वरी के विचार सामने आया था। पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबुदिरी और अन्य पुजारियों ने मुख्यमंत्री और चमोली के जिला अधिकारी को पत्र लिखा था। पत्र में कहा था, कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर 30 जून तक बद्रीनाथ की यात्रा स्थगित रखा जाए।

बता दें कि राज्य में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। आज स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में आज दोपहर दो बजे तक 46 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,199 हो गई है। इनमें कोरोना के 874 मामले सक्रिय हैं। अब तक कोरोना से प्रदेश में 11 लोगों की जान जा चुकी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.