मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक होगी। इस बैठक में कई हम प्रस्ताओं पर मुहर लग सकती है।
प्रदेश में स्कूलों को खोला जाए या नहीं इस पर भी कैबिनेट में फैसला लिया जाएगा। राज्य में पिछले 7 महीने से स्कूल बंद हैं। पहले चरण में सिर्फ 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 20 अक्तूबर से शुरू हो सकती हैं। स्कूल खुलने को लेकर सभी जिलों से शिक्षकों और अभिभावकों की राय शासन जिला अधिकारियों के माध्यम से शासन तक भेजी जा चुकी है।
कोरोना महामारी को देखते हुए जहां कुछ अभिभावकों की ओर से स्कूल खोलने का विरोध हो रहा है, वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी चाहते हैं कि 10वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू करा दी जाएं। इसके पीछे वजह ये है कि उत्तराखंड बोर्ड के छात्र-छात्राओं की हर साल जुलाई तक जमा होने जाने वाली एग्जाम फीस अब तक जमा नहीं हो पाई है। बिना स्कूल खुले फीस जमा होना मुश्किल है। समय पर फीस जमा न हुई तो बोर्ड परीक्षा कराने में परेशानी हो सकती है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.