उत्तराखंड: दिवंगत CDS बिपिन रावत के छोटे भाई कर्नल विजय रावत BJP में हुए शामिल, लड़ सकते हैं चुनाव

दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड प्रभारी एवं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में कर्नल विजय रावत ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में बीजेपी का दामन थाम लिया। बताया जा रहा है कि कर्नल रावत उत्तराखंड से विधान सभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं।

बीजेपी में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कर्नल विजय रावत ने कहा कि सेना से रिटायर होने के बाद उनके पिताजी भी बीजेपी के साथ जुड़ गए थे और उन्होंने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम और नीतियों से प्रभावित होकर बीजेपी में आने का फैसला किया। रावत ने मुख्यमंत्री धामी की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि सीएम प्रदेश के विकास के लिए अच्छे विजन के साथ काम कर रहे हैं, इसलिए उनका फिर से आना जरूरी है।

कर्नल रावत का बीजेपी में स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की जन्मभूमि उत्तराखंड थी और वो प्रदेश के लिए काफी कुछ करना भी चाहते थे, लेकिन उनके जाने से खालीपन महसूस हो रहा था। बीजेपी को सैनिकों का सम्मान करने वाली एकमात्र पार्टी बताते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कर्नल विजय रावत के आने से पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी।

बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और उत्तराखंड के दिग्गज नेता अनिल बलूनी ने रावत के परिवार को देशभक्तों का और देश के लिए न्योछावर होने वालों का परिवार बताते हुए कहा कि कर्नल रावत 34 वर्षो तक सेना में सेवा कर चुके हैं और वर्तमान में इनके पुत्र भी सेना में सेवा कर रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

5 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

5 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

6 days ago

This website uses cookies.