उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी! 24 घंटे में कोरोना के 4,402 नए केस मिले, 6 लोगों की गई जान

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कहर जारी है। बुधवार को कोरोना के 4,402 नए मामले सामने आए हैं।

वहीं 6 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में 1956 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर 343753 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 22962 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 89.96 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 11.85 प्रतिशत पहुंच गई है।

देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 1678 संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में 592, हरिद्वार में 694, ऊधमसिंह नगर में 376, चंपावत में 104, पौड़ी में 238, अल्मोड़ा में 225, टिहरी में 126, पिथौरागढ़ में 123, बागेश्वर में 148, चमोली में 73, रुद्रप्रयाग में 16 और उत्तरकाशी जिले में 38 संक्रमित मिले हैं। बुधवार को भी ऋषिकेश में 112 पर्यटक समेत 194 लोग संक्रमित मिले हैं।

इसके अलावा 988 लोगों की कोरोना जांच की गई। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में 323 लोगों की कोरोना जांच की गई। बीती आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 56 लोग संक्रमित मिले हैं। कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा 21 लोगों को कोविड किट दी गई है।

वहीं, यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 112 पर्यटक समेत 121 लोग संक्रमित मिले हैं। बीते 17 जनवरी को इनकी आरटीपीसीआर जांच की गई थी। जिनकी रिपोर्ट बुधवार को आई है। सभी संक्रमित पर्यटक तीर्थनगरी घूमने के बाद वापस अपने घर लौट गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.