उत्तराखंड: 3 सितंबर से कांग्रेस शुरू करने जा रही है परिवर्तन यात्रा, CM धामी की विधानसभा खटीमा से होगा यात्रा का श्री गणेश

कांग्रेस प्रदेश में भाजपा की चुनावी रणनीति की काट और जवाबी प्रहार के लिए कमर कस रही है। कुमाऊं मंडल से युवा चेहरे को आगे करने के भाजपा के सियासी दांव का जवाब परिवर्तन यात्रा से दिया जाएगा।

यात्रा में सबसे पहले निशाने पर भी मुख्यमंत्री धामी को ही लिया जाएगा। इसी वजह से परिवर्तन यात्रा का पहला चरण कुमाऊं मंडल में तय किया गया है। इसमें ऊधमसिंह नगर जिले पर सबसे ज्यादा ध्यान केंद्रित किया गया है। कांग्रेस ने दिल्ली में अपनी परिवर्तन यात्रा को अंतिम रूप दे दिया है। यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र खटीमा से होगी। प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत पार्टी के दिग्गज नेता संयुक्त रूप से परिवर्तन यात्रा की कमान संभालेंगे। पार्टी पूरी ताकत और एकजुटता के साथ भाजपा सरकार पर हमला बोलने की तैयारी में है।

उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने दिल्ली में आज नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं सह प्रभारी दीपिका पांडेय के साथ ऋषिकेश में हुए मंथन शिविर की समीक्षा बैठक की। बैठक में 3 सितम्बर से होने वाली पहले चरण की “परिवर्तन यात्रा” का शुभारंभ खटीमा से होगा।

मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र खटीमा से सितारगंज तक यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद किच्छा से रुद्रपुर, नैनीताल जिले के लालढांग होते हुए यात्रा हल्द्वानी पहुंचेगी। रामनगर से जसपुर होते काशीपुर में पहले चरण की यात्रा का समापन होगा। यात्रा का दूसरा चरण गढ़वाल मंडल में रखा जाएगा। मैदानी क्षेत्रों के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में परिवर्तन यात्राएं चलेंगी।

2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सामने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में बैठी भाजपा की बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए पार्टी पूरी ताकत झोंकना चाहती है। परिवर्तन यात्रा में भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश के सभी दिग्गज नेता एकजुट नजर आएंगे। इस मामले में पार्टी हाईकमान का रुख खासा सख्त है। ताकत में बिखराव रोकने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी मौजूद रहेंगे। प्रीतम सिंह को बीते माह प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। यात्रा में हाईकमान के प्रतिनिधि के तौर पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

4 weeks ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

4 weeks ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

4 weeks ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

4 weeks ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 month ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 months ago

This website uses cookies.