प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तराखंड समेत पूरे देश में आज कल के युवक और युवतियां सोशल मीडिया पर व्यस्त रहते हैं। बिना जाने समझें युवतियां सोशल मीडिया पर दोस्ती भी करती हैं।
ऐसी लड़कियों को सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि फेसबुक पर अनजान लोगों से दोस्ती महंगी पड़ सकती है। ऐसा ही मामला हल्द्वानी के काठगोदाम थाना इलाके में सामने आया है। पहले युवक ने फेसबुक पर दोस्ती की इसके बाद अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर युवती की अस्मत लूट ली।
पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़िता अल्मोड़ा की रहने वाली और काठगोदाम में पढ़ाई करती है। 2 साल पहले युवती की दोस्ती सहारनपुर के रहने वाले अंकुश सहगल से फेसबुक पर हुई। इसके बाद धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदली। इसके बाद युवक काठगोदाम आकर लड़की से मिला और शादी के झांसा देकर उसके साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात अनजाम दिया।
पीड़िता ने बताया कि जब उसने अंकुश से शादी के लिए कहा तो वो शादी करने से मुकर गया। बाद में पीड़िता को पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा है। काठगोदाम थाना पुलिस के मुताबिक, युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.