टिहरी गढ़वाल के छात्र का बड़ा कारनामा, रॉकेट का सफल परीक्षण किया

THDC इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र पराग चौधरी ने रॉकेट का सफल परीक्षण किया है।

टिहरी गढ़वाल के छात्र ने बड़ा कारनामा किया है। THDC इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र पराग चौधरी ने रॉकेट का सफल परीक्षण किया है। पराग अब उस रॉकेट के रिकवरी सिस्टम को और बेहतर करने पर काम कर रहा है। छात्र की इस कामयाबी पर पूरे जिला गौरवान्वित हैं। कॉलेज को भी अपने इस होनहार छात्र पर गर्व है। कॉलेज के डीन एकेडमिक डॉ रमना त्रिपाठी ने बताया कि DRDO और इसरो जैसे एजेसियां नए-नए प्रयोग कर रही हैं औैर उसमें उन्हें सफलता भी मिल रही है। DRDO की ये कामयाबी अंतरिक्ष विज्ञान में रूचि रखने वाले छात्रों को नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

रुड़की के रहने वाले पराग चौधरी भी DRDO के काम करने तरीके से प्रेरित हैं और उसी की तर्ज पर नए आविष्कार करना चाहते हैं। पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रभावित होकर पराग ने जीवन में कुछ नया करने की ठानी है। पराग ने बताया कि वो इस प्रोजेक्ट पर पिछले एक साल से काम कर रहा था। पराग ने जिस रॉकेट का परीक्षण किया है, वो करीब 700 मीटर की ऊंचाई तक गया है। अब तैयारी दूसरी रॉकेट के परीक्षण की है, जो करीब डेढ़ किलोमीटर तक ऊंची उड़ेगा और वहां के तापमान, वायु गति और दवाब का पता लगाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.