उत्तराखंड: जनरल-OBC इम्पलाइज एसोसिएशन के कर्चमारियों का प्रदर्शन

उत्तराखंड के चम्पावत में शनिवार को जनरल-OBC इम्पलाइज एसोसिएशन के कर्चमारी ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विरोध दर्ज कराने लिए काले फीते भी बांधे।

कर्मचारियों की मांग है कि उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इम्पलाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को तुरंत बंद किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने अल्टीमेटम दिया कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आने वाले दिनों में उनका आंदोलन और तेज होगा। शिक्षा भवन परिसर में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इससे पहले शुक्रवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एडीएम के जरिये से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कर्मचारियों ने इसे विचारों की अभिव्यक्ति पर चोट करार देते हुए कहा है कि कई बार अलग-अलग आंदोलनों में तमाम प्रकार के संगठनों द्वारा सरकार के खिलाफ बयान दिए गए हैं। सरकार ने अभी तक किसी भी पदाधिकारी के खिलाफ जांच नहीं बैठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार ने प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी को गिरफ्तार करने का कुचक्र बंद नहीं किया गया तो कर्मचारी सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

newsnukkad18

View Comments

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.