उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने चंपावत में अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन सोमवार को लोहाघाट के अद्वैत मायावती आश्रम पहुंचीं।
यहां पर राज्यपाल ने सुंदरता को निहारा। यहां की सुंदरता को देखकर वो बेहद खुश हुईं। आश्रम पहुंचने पर राज्यपाल को प्रबुद्ध भारत पत्रिका के संपादक स्वामी विरेशानंद ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालकर उनके आश्रम में किए गए ध्यान साधना के बारे में बताया।
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आश्रम के अस्पताल, गौशाला, पुस्तकालय और ध्यान कक्ष समेत आश्रम परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने स्वामी विवेकानंद और उनके गुरू रामकृष्ण परमहंस का इतिहास पढ़ा है। उन्होंने कहा कि उसी प्रेरणा लेकर वो लोहाघाट आई हैं। राज्पाल ने कहा कि बांज और देवदार के पेड़ो से घिरा मायावती आश्रम एक रमणीक स्थल है। राज्यपाल ने लोगों से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की हिदायत दी।
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
This website uses cookies.